फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंग-गुलाल के साथ रिश्तों को मजबूत बनाएंगे नए जोड़े

विज्ञापन
प्रतीक्षा और राहुल। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार मार्च को होली पर रंगों की फुहार के साथ ही गुलाल की सोंधी महक वातावरण को आनंदित कर देगी। होली रंग-गुलाल तक सीमित नहीं है, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी है। शादी के बाद पहली होली पड़ने से कई नए जोड़े काफी उत्साहित हैं। वे होली को यादगार बनाना चाह रहे हैं। नव जोड़ों के अनुसार, रस्मों और रीति-रिवाज को निभाते हुए होली मनाएंगे। जिससे स्नेह, परंपरा और खुशियों का अनोखा संगम बना रहे।
विज्ञापन


प्रतीक्षा व राहुल परंपरा को देंगे तरजीह
बेरी चौक मालखाना माेड़ निवासी प्रतीक्षा और राहुल की विवाह के बाद पहली होली है। शादी के बाद पहली होली को लेकर दोनों तैयारी में जुटे हैं। कपड़ों के साथ ही रंग-गुलाल लाने की योजना बनाई है। बताया कि वह पारंपरिक तरीके से ही पहली होली मनाएंगे। होली का उल्लास ही कुछ अलग होता है। इसमें रीति-रिवाज की मिठास घोलकर संस्कार और मान-सम्मान बनाए रखना है।

काफी उत्साहित हैं पीयूष व सिरिल
झंडाकलां निवासी पीयूष और सिरिल ने बताया कि पहली होली को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। रस्मों और रीति-रिवाजों का त्योहार पूरे उल्लास के तहत परिवार के साथ मनाएंगे। पीयूष ने बताया कि रंग के बाद पत्नी के साथ बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद अन्य रिश्तेदारी में जाने की योजना है। होली के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं, जिससे त्योहार को यादगार बनाया जा सके।
विज्ञापन


होली पर जाएंगे ससुराल
गांव चौड़ेरा निवासी राहुल वर्मा और कोमल वर्मा का विवाह 30 अप्रैल 2025 को हुआ था। राहुल ने बताया कि पहली बार पत्नी के साथ होली मनेगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार पत्नी अपने मायके जा चुकी हैं। अपने मित्र आशीष वर्मा के साथ ससुराल जाएंगे और होली धूमधाम से मनाएंगे। त्योहार को लेकर सारी खरीदारी पूरी कर ली गई है। होली काे लेकर काफी उत्साह है।

प्रतीक्षा और राहुल। स्रोत: स्वयं

प्रतीक्षा और राहुल। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें