शाहजहांपुर/ पुवायां। जिले में कोराना संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हो रहा है। सोमवार को पुवायां के एक अधिवक्ता समेत 37 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना संक्रमित और उनके के परिजन को दे दी गई है।
कोविड के नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार के अनुसार सोमवार को जिले में 37 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह अब कुल संख्या 5591 हो गई है। इसमें 2412 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 2498 ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। इस तरह जिले में सक्रिय मरीज केवल 681 रह गए हैं।
पुवायां। सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्म्द आसिफ ने बताया कि सोमवार को 153 सैंपल लोगों के लेकर जांच की गई। जांच रिपोर्ट में एक वकील समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम दशरथ कुमार ने बताया कि वकील की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसलिए मंगलवार को पुवायां तहसील खुलेगी या नहीं इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।