फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरुगंज में हटवाया गया अतिक्रमण, सड़क पर सामान रखकर रखा था कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को केरुगंज चौराहा व उसके आसपास अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर के केरुगंज चौराहा पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान रखकर बेचा जाता है। अतिक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल का प्रवर्तन दल केरुगंज पहुंच गया। जहां दुकानदारों द्वारा फुटपाथ के आगे तक सामान को रखा गया था, जबकि पूर्व में ही नगर निगम की ओर से चौराहे पर फुटपाथ के किनारे स्टील की रेलिंग लगवाई गई थी। साथ ही दुकानदारों को रेलिंग के अंदर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी दुकानदारों द्वारा धीरे-धीरे दुकान का सामान रेलिंग के आगे तक रख लिया गया। सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता की देखरेख में दुकानों के आगे सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को मुख्य मार्गो की रोड पटरी पर अतिक्रमण न करने अपील की गई। ऐसा किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत लोगों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें