फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नए कॉलेज व पाठ्यक्रमों को मिलेगी रफ्तार, विश्वविद्यालय ने बनाई अनापत्ति समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने नए महाविद्यालयों की स्थापना और नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए उच्चस्तरीय अनापत्ति समिति का गठन किया है। समिति निरीक्षण के बाद नियमानुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने संबंधी निर्णय लेगी।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह करेंगे। इसमें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व डीएम से नामित सदस्य को रखा जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य सदस्य सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
कुलपति ने बताया कि यह समिति नए महाविद्यालयों एवं संस्थानों की स्थापना के साथ-साथ वर्तमान महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषयों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्तावों का निरीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लेगी।
विज्ञापन

समिति के गठन से नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना और नवाचार आधारित पाठ्यक्रमों के विस्तार की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तेज होगी। इससे जिले में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों को अपनी रुचि और रोजगार की आवश्यकता के अनुरूप अधिक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें