फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अरबन हेल्थ सेंटर के लिए मिले नए भवन, महीने के अंत तक होंगे शुरू

विज्ञापन
डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 20 नए अरबन हेल्थ सेंटर के लिए भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति होने के साथ ही वार्ड बॉय का साक्षात्कार हो गया है। महीने के अंत तक इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर लोगों को आसानी से उपचार मिलने के साथ ही टीकाकरण व खून की जांच की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 250 आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। शहरी क्षेत्र में 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व इतने ही आरोग्य मंदिर स्थापित हैं। इन केंद्रों पर मरीजों को ओपीडी में सामान्य बीमारियों, खून की जांच, रैबीज का इंजेक्शन, टीकाकरण आदि की सुविधा दी जाती है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 20 नए अरबन हेल्थ सेंटर स्थापित किए गए हैं। नगर क्षेत्र में आठ, तिलहर में चार, कटरा, कांट, अल्हागंज और खुटार में एक-एक, जलालाबाद में दो और पुवायां में दो आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, अरबन हेल्थ सेंटर के लिए भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके लिए 20 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। सहायक स्टाफ के तौर पर वार्ड बॉय का साक्षात्कार भी कर लिया है। स्टाफ नर्स और एएनएम की नियुक्ति राज्य स्तर पर होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो एएनएम रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबन हेल्थ सेंटर के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। मार्च महीने के अंत तक शुरू करा दिए जाएंगे।
-डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें