फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस गेस्ट हाउस में आधे घंटे रुके नए एडीजी राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली राजकुमार चार्ज लेने बरेली जाते समय आधे घंटे रिलायंस गेस्ट हाउस पर रुके। उन्होंने तकरीबन आधे घंटे तक गेस्ट हाउस में आराम किया। इस दौरान शाहजहांपुर के एसपी, सीओ सिटी आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी राजकुमार लखनऊ से बरेली जाते समय रात करीब साढ़े नौ बजे आरसी मिशन थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने जलपान करने के साथ ही थोड़ी देर आराम किया।
एडीजी के आने की सूचना पर एसपी एस आनंद, सीओ सिटी सरवणन टी के अलावा अन्य अधिकारी भी गेस्ट हाउस पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की। एसपी एस आनंद ने बताया कि एडीजी लगभग आधे घंटे गेस्ट हाउस में रुकने के बाद बरेली के लिए रवाना हो गए। एडीजी के गुजरने के दौरान रोजा, आरसी मिशन, कोतवाली, तिलहर, कटरा थाने की पुलिस सतर्क रही। ध्यान रखा गया कि लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं जाम में एडीजी न फंस जाए। एडीजी के रात करीब 11 बजे जिले की सीमा पार करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें