फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

Fri, 05 Jun 2015 11:47 PM IST
श्ााहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस सेवादल की शुक्रवार को सिंजई के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में बच्चों को जानलेवा तत्वों वाला फास्ट फूड मैगी परोसने वाली निर्माता कंपनी नेस्ले के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि कई प्रदेशों में मैगी हानिकारक साबित होने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर मैगी पैकेट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी इस ओर से लापरवाह बने हैं।

जिला प्रशासन ने बाजारों में छापेमारी कराकर मैगी पैकेट जब्त करने की कार्रवाई शुरू नहीं की तो रविवार को संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर निर्माता कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार रहें। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष रिजवान खां, शकील अंसारी, फरमान खां, संदीप गुप्ता, आशीष वर्मा, अशोक गुप्ता, अदीब अहमद, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें