फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में धुत भतीजे ने गोली मारकर की चाचा की हत्या, 12 दिन पहले इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 06 Oct 2025 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रमोद सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई अव्वल निवासी प्रमोद सक्सेना (40 वर्ष) की रविवार की रात उनके भतीजे ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। 12 दिन पहले कुत्ते के शव को दफन करने के लिए कहने पर चाचा और भतीजे के बीच हाथापाई हुई थी। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सेल्समैन का काम करने वाले प्रमोद सक्सेना और उनके भाई स्व.सरोज सक्सेना का पुत्र विवेक सक्सेना उर्फ शानू परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर अगल-बगल कमरे में रहते हैं। 12 दिन पहले प्रमोद के सबसे छोटे भाई प्रदीप की कार की चपेट में आकर एक कुत्ता मर गया था। भाई विनोद सक्सेना ने बताया कि भाई प्रदीप व प्रमोद उसके शव को दफनाने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: तौकीर रजा के आठ सिपहसालारों का खोला गया एलआईयू निगरानी कार्ड, खुफिया जांच के बाद खुलेगी फाइल
विज्ञापन


प्रमोद ने विवेक से कुत्ते का शव बोरी में रखने में मदद करने के लिए कहा। उसने दुर्गंध आने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया था। इस बात पर विवेक और प्रमोद में हाथापाई हो गई थी। शाम को परिवार के लोगों ने दोनों को साथ में बैठाकर गिले-शिकवे दूर करा दिए थे। विनोद के अनुसार, सोमवार की रात भतीजे विवेक ने शराब पी और चाचा प्रमोद के कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाने लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

10 साल के चचेरे भाई के मुंह पर लात मारी 
आरोप है कि आवाज सुनकर प्रमोद की पत्नी सीमा बाहर आईं तो भतीजे ने चाची सीमा को तमंचा दिखाकर धमकाया। प्रमोद के दस वर्षीय बेटे चिंटू ने गोली नहीं मारने की गुहार लगाई तो उसके मुंह पर लात मार दी। इस बीच चाचा बाहर निकले तो पेट से सटाकर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

शोर सुनकर उनके परिवार के अन्य सदस्य आए तो आरोपी के हाथ में तमंचा देखकर पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके। इस बीच विवेक भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी पंकज पंत और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौका-मुआयना किया। मामले में मृतक की पत्नी सीमा की ओर से तहरीर दी गई, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें