दलाल-माफिया कर रहे किसानों का शोषण
उन्होंने कहा कि इससे पहले किसानों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से खाद्यान्न की खरीद में अवैध कटौती बंद कराई गई थी, लेकिन अब यह प्रथा दोबारा शुरू हो गई है। भाकृद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि किसान रात-दिन मेहनत कर फसल को जानवरों से बचाते हैं, लेकिन मंडी पहुंचने के बाद दलाल और माफिया उनका शोषण करने लगते हैं।
किसान नेताओं ने मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र पृथक स्थान पर स्थापित कराने, प्रत्येक क्रय केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और क्रय केंद्रों की चावल मिलों से संबद्धता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में भी इन्हीं मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में सतेंद्र चौधरी, छोटे यादव, रजनीश कुमार, दिनेश पाल, ज्ञानेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।