फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉक्टर ओर मरीज नहीं मिले, रजिस्टर तक नहीं दिखा सका स्टाफ

विज्ञापन
पुवायां के चरक हॉ​स्पिटल में जांच करते एसडीएम, सीओ। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
पुवायां। गांव ककरहा की जूली देवी की ऑपरेशन से प्रसव के बाद मौत के मामले से चर्चा में आए खुटार रोड स्थित चरक अस्पताल में सोमवार दोपहर एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने निरीक्षण किया। वहां उन्हें डॉक्टर और मरीज नहीं मिले।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आठ सितंबर को प्रसव के लिए जूली को चरक अस्पताल लाने पर डाॅ. केपी गुप्ता ने ऑपरेशन किया था। पुत्र के जन्म के अगले दिन जूली की हालत बिगड़ी। बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया था। मामले में अस्पताल संचालक डॉ. फिरोज और डॉ.केपी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सोमवार को एसडीएम, सीओ और सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल में जांच की। अस्पताल में कोई भी रोगी भर्ती नहीं मिला। डॉक्टर भी उपस्थित नहीं थे। एसडीएम ने स्टाफ से डॉक्टरों का उपस्थिति रजिस्टर दिखाने के लिए कहा तो रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल के बोर्ड पर लिखे डॉक्टरों के नाम देखकर उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी की गई, लेकिन सही जवाब नहीं मिला। ओटी में व्यवस्थाएं सही पाई गईं।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों व भाकियू का प्रदर्शन

मामले में नामजद डॉ. केपी गुप्ता की मीडियाकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में पुवायां के राजीव चौक पर मीडियाकर्मियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और सीओ को दिया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। ज्ञापन में टिप्पणी के मामले में कार्रवाई करने समेत कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


चरक अस्पताल के निरीक्षण में डाॅक्टर और रोगी नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर भी नहीं मिला। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें