फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की मौत के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, जहर देने का लगा आरोप

विज्ञापन
मीरानपुरा कटरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मीरानपुर कटरा पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह रमापुर उत्तरी गांव निवासी पुष्पा की मौत के मामले में आरोपी उसके पड़ोसी जाकिर को बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर सीएचसी की ओर जाने वाली सड़क स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पत्नी को जहर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि रमापुर उत्तरी गांव निवासी मंटू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया था कि वह हरियाणा में कामकाज कर अपना जीवन-यापन करता है। उसकी पत्नी पुष्पा व मां मुन्नी देवी बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। 21 मई की रात करीब दो बजे भाई सचिन ने फोन कर उन्हें सूचना दी।
बताया कि भाभी पुष्पा देवी को पड़ोसी जाकिर ने जबरदस्ती घर में घुसकर जहरीला पदार्थ खिला दिया है। पत्नी के आवाज देने पर मां जाग गईं और बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाकिर भाग गया। भाई सचिन पत्नी को लेकर सीएचसी तिलहर गया। वहां से पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन पत्नी की जान नहीं बच सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें