फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में हो रही लापरवाही : सांसद

Tue, 25 Mar 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सोमवार को संसद में संबोधन करते सांसद अरुण सागर। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत के तहत रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरते जाने के मुद्दे को सांसद अरुण सागर ने संसद में उठाया है। उन्होंने यात्रियों को हो रही दिक्कत के मद्देनजर लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। स्टेशन के नवीनीकरण के लिए प्रथम चरण में 17 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया। कार्य मानक के अनुसार नहीं किया गया। सांसद अरुण सागर ने स्टेशन का कई बार निरीक्षण किया और जिले की जनता ने भी स्टेशन पर किए जा रहे नवीनीकरण कार्य को लेकर आपत्ति जताई।
सांसद ने पूरे प्रकरण को सोमवार को संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर निर्माण कार्यों की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। कार्य की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं है। कार्यदायी संस्था भी अत्यधिक निम्न स्तर का कार्य कर रही है। सांसद ने कहा कि अब तक सिर्फ 10 प्रतिशत के करीब ही कार्य हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धीमी गति और खामियों को लेकर मुरादाबाद डीआरएम को भी अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कार्य में गुणवत्ता के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। सांसद ने जिम्मेदार अधिकारियों और संस्था पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक तकनीकी समिति गठित कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें