फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यू ककरा सिटी में बनाया जाएगा नीम कॉरिडोर, वित्त मंत्री ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में पौधरोपण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन महोत्सव के तहत न्यू ककरा सिटी में ई-चार्जिंग बस स्टेशन से मियावाकी पार्क के गेट तक निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर नीम कॉरिडोर विकसित करने के लिए पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने पर्यावरण को संरक्षित करने व महानगर को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराए जाने की दिशा में पौधरोपण कार्यक्रम का समय-समय पर सफल आयोजन के लिए नगर निगम की प्रशंसा की। उन्होंने पौधों की देखभाल की अपील भी की।
महापौर अर्चना वर्मा ने भी महानगर को हरियाली के क्षेत्र में विकसित करने के लिए कार्य करने के लिए कहा। सांसद अरुण कुमार सागर ने पौधरोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देने व प्रत्येक क्षेत्र में पौधों को रोपित किए जाने की अपील की। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्य, कैंटोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें