फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्या भारती ब्रज प्रांत की ओर से एनसीएफ-एसई परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ब्रज प्रांत स्तरीय परीक्षा देते ​शिक्षक। स्रोत: विद्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती ब्रज प्रांत के तत्वावधान में एनसीएफ-एसई 2023 पर आधारित आचार्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आगामी 17 जुलाई को होने वाली प्रांतीय परीक्षा की तैयारी का समुचित आकलन करना था। परीक्षा में विद्यालय के सभी आचार्य बंधुओं ने अत्यंत गंभीरता, लगन और समर्पण के साथ भाग लिया। सभी आचार्यों को पूर्व में इस परीक्षा की तैयारी के लिए दो हजार प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी पुस्तिका उपलब्ध कराई गई थी।
यह पुस्तिका एनसीएफ-एसई की मूल भावना और शिक्षण दर्शन पर आधारित थी, जो शिक्षकों की शैक्षिक समझ, नवाचार कौशल एवं पाठ्यचर्या बोध को परखने के लिए तैयार की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय द्वारा इस संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की योजना, संचालन और मूल्यांकन की रूपरेखा कुशलतापूर्वक तैयार की गई। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें