फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी में बदला जाए स्कूलों का समय

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए  को  ज्ञापन देते ​​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने बीएसए को बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया जाए। जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने पारस्परिक स्थानांतरण के मुद्दे को उठाया। कहा कि शिक्षकों को अब तक मानव संपदा पर विद्यालयों में तैनाती नहीं दी गई है। इससे उनका वेतन आहारित नहीं हो पाया है। अंकुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने फर्नीचर व मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटियों को सही कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें