फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एनसीईआरटी की किताबों संग मिलेगी संदर्शिका, शिक्षण कार्य होगा आसान

Mon, 21 Apr 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ ही इस बार संदर्शिका मिलेगी। इससे शिक्षण कार्य आसान होगा।
विज्ञापन

मार्च में होली के बाद पुस्तकों की खेप बीआरसी लालपुर गोदाम में भेज दी गई थी। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए आई किताबें अभी तक छात्र-छात्राओं के हाथों तक नहीं पहुंच सकी हैं। कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की पुस्तकें मिलेगी। उनके लिए मांगपत्र भेजा गया, लेकिन अभी तक मिली नहीं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पुरानी किताबों से शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है।
अधिकारियों की मानें तो कक्षा एक व दो में गत वर्ष एनसीईआरटी की किताबें चलाई गई थीं। कक्षा तीन के बच्चों को इस बार इन पुस्तकों को दिया जाएगा। पुस्तकों के साथ ही शिक्षक संदर्शिका भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें शिक्षकों की सहायता के लिए पाठ्य योजना को शामिल किया है। लेखक मंडल में शाहजहांपुर के एसआरजी अरुण गुप्ता को भी शामिल किया गया है। अरुण ने बताया कि शिक्षक संदर्शिका में गणित, भाषा, हिंदी समेत सभी विषयों को पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक संकुल समिति को बनाया जाएगा मजबूत
-स्कूलों को निपुण बनाने के बाद शेष बचे स्कूलाें को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक संकुल समिति की मजबूत बनाया जाएगा। अधिकारी शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को सही करने का काम करेंगे। वर्तमान में करीब 1200 स्कूल निपुण बनाए जा चुके हैं। अगले महीने में तीसरा सर्वे होने की संभावना है।

-
एनसीईआरटी की किताबें अभी तक नहीं आई हैं। साथ ही शिक्षक संदर्शिका भी दी जाएगी। इसमें पाठ्य योजना से शिक्षकों को आसानी होगी।
सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें