जलालाबाद। परशुरामपुरी के मोहल्ला खेड़ा निवासी नैव्या वाजपेयी ने मैथमेटिकल साइंस में जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा 99.72 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण कर देश में 186 वीं रैंक हासिल की है।
नैव्या एक स्कूल में सरकारी शिक्षक अनुराग वाजपेयी की बेटी हैं। इससे पहले नैव्या वर्ष 2025 में नेट तथा असिस्टेंट प्रोफेसर की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। नैव्या की उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। संवाद