फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकागो धर्म सम्मेलन की स्मृति में हुई भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी अव्वल

विज्ञापन
अपने स्लोगन दिखातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामकृष्ण सेवाश्रम की ओर से शुक्रवार को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, गीतांजलि गुप्ता ने द्वितीय और अदिति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुआ। असिस्टेंट प्रोफेसर माया देवी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजीता अग्रवाल ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान से परिचित कराया। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा वर्मा ने शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के विचारों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और विश्व धर्म सम्मेलन में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रानू दुबे और डॉ. संजीता अग्रवाल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें