फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी के पूजन के साथ कराया कन्या भोज

विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराती महिला। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां भगवती के महागौरी की पूजा अर्चना के साथ हवन-पूजन किया गया। मंदिरों में मां के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई। कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय के साथ श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

चौक मंडी में स्थित दुर्गा माता मंदिर में माता रानी के महागौरी स्वरूप का श्रृंगार किया गया। विसरात में काली माता मंदिर के साथ ही चौक के फूलमती देवी मंदिर और पोस्ती पाकड़ में शेरों वाले मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर और नव दुर्गा मंदिर समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। अष्टमी का व्रत रखने के साथ श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में हवन पूजन कर कन्या पूजन भी किया और उन्हें दक्षिणा के साथ उपहार भी भेंट किए गए। इस बीच कोरोना से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। बुधवार को नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रों का समापन हो जाएगा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले देवी भक्त बुधवार को ही व्रतों का पारण करेंगे। इसके साथ ही कन्या पूजन भी होगा।
घर-घर में पूजी गईं मैया महागौरी, हुए हवन
तिलहर। चैत्र नवरात्र अष्टमी पर घर-घर में देवी के अष्टम स्वरूप माता महागौरी का पूजन अर्चन किया गया। अधिकांश देवी भक्तों ने दुर्गा हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए और सुख समृद्धि व आरोग्य की कामना की। इस बीच कोरोना महामारी के नाश के लिए भगवती से प्रार्थना की गई। अष्टमी पर देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों व मंदिरों में ढोलक की थाप पर देवी गीत व छंद गाये गए और मां के जयकारों से वातावरण गुंजयमान हो गया।
विज्ञापन

नहीं खुलेंगे कुर्रियां स्थित देवी मंदिर के कपाट
कुर्रिया कलां। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी ऐतिहासिक कुर्रिया कलां देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ नहीं खुलेंगे। मंदिर के पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। इस बार पुजारी ही मूर्तियों की पूजा अर्चना कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी। वहीं हर साल मंदिर परिसर में लगने वाला मेला भी नहीं लगेगा।

शाहजहांपुर में दुर्गाष्टमी पर कृष्णानगर मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें