फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजी गईं शैलपुत्री

Wed, 14 Oct 2015 11:49 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गए। घर-घर मां का दरबार सजा है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही।
नवरात्र शुरू होने पर शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। फूलों और बिजली की रंगीन झालरों से सजे मंदिरों में मंगलवार सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। यह सिलसिला देर शाम जारी रहा। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किए, आरती उतारी और प्रसाद अर्पित किया। खासतौर पर विसरात स्थित मां काली मंदिर, मंडी स्थित मां दुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहनगंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, बक्सरियां स्थित श्री रतन दुर्गा मंदिर, ओसीएफ मंदिर आदि में भक्तों की भारी भीड़ रही। पहले दिन अधिकांश भक्तों ने उपवास रखा, विधि विधान से घट स्थापना की और मां शैलपुत्री का आवाहन किया। तमाम भक्तों ने श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मां भगवती को फल, मिष्ठान, मेवा आदि का भोग लगाकर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बृज बिहार कालोनी स्थित श्री बृजेश्वरनाथ धाम में मां दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण, श्री राम दरबार और रामभक्त हनुमान जी की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर विसरात घाट (खन्नौत नदी के तट) पहुंचीं। वहां से कलश में जल भरकर बैंडबाजे के साथ क्षेत्र का भ्रमण करती हुई श्री बृजेश्वर नाथ धाम पहुंचीं। जहां पुजारी शशांक शास्त्री, मयंक शास्त्री, बरेली के पंडित सुशील पाठक, हितेश पाठक, अक्षय, गौरव त्रिवेदी, सोनू मिश्रा आदि ने विधि विधान से कलश स्थापना कराकर प्रतिष्ठित होने वाली देव प्रतिमाओं का जल अधिवास कार्यक्रम संपन्न कराया। यह कार्यक्रम 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 16 को प्राण प्रतिष्ठा, 17 की दोपहर में भंडारा और रात को माता की चौकी कार्यक्रम होगा।
जल अधिवास अनुष्ठान में संजीव मिश्रा, देव प्रकाश मिश्र, कृष्ण मुरारी शुक्ला, नंद किशोर दीक्षित, संतोष अवस्थी सपत्नीक यजमान बने। आयोजन में संजीव गुप्ता, देवेश प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, आशीष भदौरिया, प्रतिमा गुप्ता, पंकज भदौरिया, टिंकू, शिशु, अनुराग, प्रिंस, रश्मि पांडेय, दिनेश सक्सेना, डीपी सिंह, अवनीश मिश्रा, अमिता मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जलालाबाद। नवरात्र के शुभारंभ पर मंगलवार को कस्बे के अलावा गांव देहात में स्थित देवी मंदिरों में देर शाम तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही। मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। सबसे ज्यादा भीड़ परशुराम मंदिर में रही। इसके अलावा बाजारगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, गांव गुनारा के देवी मंदिर, गांव तिकोला स्थित मां काली मंदिर तथा गांव ढकियाइन स्थित मां रेणुका मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें