फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवसंवत्सर पर भगवा रंग में रंगा शहर, धूमधाम से निकली भगवा यात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हिन्दू नवबर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में भगवा झंडा लेकर चलते भगवा सुंदर कांड पर? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवसंवत्सर के अवसर पर शनिवार को भगवा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए। यात्रा के समापन पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। साथ ही भगवा रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

भगवा सुंदरकांड परिवार सेवा समिति की ओर से 1101 भगवाधारियों की ओर से सुंदरकांड पाठ व भगवा रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले समिति के सदस्यों ने भगवा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए भगवा यात्रा का टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ।
यहां पर 1101 भगवाधारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद समिति की ओर से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों को भगवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, स्वतंत्र शुक्ला, मधुर शुक्ला, मनीष मिश्रा, पंकज कुमार, अतुल तिवारी, अरविंद दीक्षित, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में हिन्दू नवबर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में शंख बजाते चलते भगवा सुंदर कांड परिवार ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें