रविवार को हुए पोलियो अभियान में सीएमओ ने कई मोहल्ले में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। अभियान के पहले दिन 2,58279 बच्चों ने पोलिया ड्राप पिया।
सुबह आठ बजे की सीएमओ कमल कुमार ने टीम के साथ मलिन बस्ती और घुमंतू परिवारों के क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने मोहल्ला मघई टोला, मेहमान साह, जियाखेल, अजीजगंज में बने बूथों में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर दवाई पिलाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में कोई पोलियो केस नहीं मिला है। भारत पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों से संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए पोलियो का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार से छूटे हुए बच्चों को घर जाकर दवाई पिलाने के लिए 973 पोलियो टीमें लगाई गई हैं। जिले में 522917 बच्चों को पोलिया दवा पिलाने का लक्ष्य रख गया था, जिसमें से 258279 बच्चों ने पहले दिन दवाई पी है। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अरूण सक्सेना, हुदा जेहरा, रईस खां, माता प्रसाद, राजेश कुमार भटनागर का सहयोग रहा रहा।
रोटरी क्लब ने बूथ लगाकर पोलियो ड्राप पिलाया
रोटरी क्लब की तरफ से रविवार को अजीजगंज में बूथ लगाकर दवाई पिलाई गई। राकेश सक्सेना की अध्यक्षता में सचिव अरुण शर्मा, केपी सक्सेना, राजीव भारती, एसपी सिंह, सचिव अरुण शर्मा आदि का सहयोग रहा।