फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर भाजपाई राष्ट्रीय दलों से गठजोड़ को राजी महान दल

Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए महान दल ने सियासी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों से गठबंधन के लिण् दरवाजे खुले हैं। अभी करीब दो सौ सीटों पर महान दल अपने स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

चुनावी जमीन तैयार करने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव ने शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध परिषद के अतिथि गृह में बातचीत के दौरान महान दल की चुनावी सोच को बेबाक तरीके से रखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में ज्वलंत मुद्दों पर जातीयता हावी हो गई है। नेता जनता को मूर्ख समझ रहे हैं। नेताओं की बातों में आकर लोग भी बेवकूफ बन रहे हैं। मोदी ने कहा अच्छे दिन आएंगे और लोगों ने मान लिया। नतीजा सामने हैं। मोदी सरकार बने एक साल तीन महीने बीत गए और हालात जस के तस हैं। यूपीए शासन काल के दौरान कांग्रेस की जिन नीतियों को मोदी निशाने पर लेते रहे, केंद्र सरकार अब उन्हीं गड़बड़ियों को बढ़ावा दे रही है। मोदी ने मुस्लिमों को खतरा बताकर हिंदुओं के वोट लिए थे। मगर बहु संख्यकों की बेहतरी के लिए एक भी काम नहीं किया।
उन्होंने सपा और बसपा को भी निशाने पर लिया, लेकिन इन दोनों पार्टियों से गठबंधन की संभावनाओं से गुरेज भी नहीं किया। कहा- यूपी में अराजकता का माहौल है और जाति विशेष के लोग सत्ता के कृपापात्र बने हैं। इसी तरह बसपा वोट सबका लेती है, लेकिन कांशीराम आवास जाति विशेष को देने में गुरेज नहीं करती। इन हालातों में महान दल ने अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। इसके लिए अभी दो सौ सीटों पर तैयारी चल रही है। जरूरत पड़ी तो गैर भाजपाई दलों से चुनावी गठजोड़ भी किया जा सकता है। इसके लिए बसपा नेतृत्व से 20 सीटें मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें