फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा फाटक पर नेशनल हाईवे सात घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुलासनगरा का फाटक मुसीबत बनता जा रहा है। फाटक के आसपास हाईवे पर गड्ढे होने से आए दिन जाम लगता है। बुधवार को भी घंटों जाम लगा था। बृहस्पतिवार को गड्ढों की वजह से एक ट्रक फंसने से करीब सात घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भूख प्यास से परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी गुजरने पर कुछ देर के लिए फाटक बंद रहा। इसी बीच कटरा होकर बरेली की तरफ ट्रक लेकर जा रहे चालक ने दूसरी तरफ जाने के लिए डिवाइडर को पार करना चाहा। इसी दौरान गड्ढों की वजह से ट्रक फंस गया। हाईवे पर ट्रक रोड के बीचों बीच खड़ा होने से दोनों तरफ के वाहनों का संचालन बंद होने से जाम लगता चला गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक वाहनों की लाइनें मीरानपुर कटरा तक पहुंच गईं। तब जाकर मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच रोड पर फंसे ट्रक को किनारे कराकर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को निकलवाना शुरू किया। इसके बाद वन-वे करके वाहनों को निकलवाया। इसके बाद एक बजे जाकर वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। इसके करीब एक घंटे बाद जाम खुला और वाहनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें