फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नन्हेलाल का नहीं लगा पता, कांग्रेस नेताओं ने ली जानकारी

Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
दिलीपपुर में नन्हेंलाल के परिजनों से जानकारी लेता कांग्रेस का प्रतिनि​​धिमंडल। संवाद
विज्ञापन
खुटार। प्रयागराज महाकुंभ से 28 जनवरी से लापता गांव दिलीपपुर के नन्हेलाल का कोई पता नहीं चल सका है। एक फरवरी को उनके साथ गए श्रद्धालु घर लौट आए हैं। उधर, अभी तक पुलिस व प्रशासन ने नन्हेलाल के घर जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

नन्हेलाल गांव के लगभग 25 श्रद्धालुओं के साथ 27 जनवरी को ट्रेन से प्रयागराज गए थे। 28 को नन्हेलाल लापता हो गए। तीन दिन तक साथी महाकुंभ में नन्हेलाल की तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई पता नहीं चलने पर शनिवार को वापस घर लौट आए हैं।

शनिवार को कांग्रेस पीसीसी सदस्य अरुणोद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल नन्हेलाल के घर पहुंचा और पत्नी गीता देवीस और पुत्र और पुत्री से जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में राहुल मौर्या, सुनील पाठक, आशीष त्रिवेदी, आनंद आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें