फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीएमश्री विद्यालय में क्रिकेट पिच का होगा निर्माण, छात्राएं बनेगी क्रिकेटर

Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं को क्रिकेट में निपुण बनाया जाएगा। विद्यालय में क्रिकेट पिच तैयार कर कोच की नियुक्ति भी होगी। प्रशिक्षण के बाद छात्राएं जिला स्तर की क्रिकेट टीम में खेलते हुए नजर आएंगी। बेहतर खेलने पर कॅरिअर की राह भी प्रशस्त हो सकती है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला स्तर पर महिला खिलाड़ियों की टीम तैयार है। वह लखनऊ, शिमला, बरेली और कानपुर तक अपनी प्रतिभा का लोहा बनवा चुकी हैं। इन खिलाड़ियों की तरह पीएमश्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की छात्राओं को तैयार करने की कवायद शुरू हो गई। शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय में निरीक्षण कर स्कूल की छात्राओं के लिए क्रिकेट पिच तैयार कराने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए हैं। पिच तैयार होने के बाद छात्राओं को किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही कोच की नियुक्ति का प्रयास भी शुरू कर दिया है। प्रशिक्षित होने के बाद छात्राओं को जिला स्तर की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। यहां बेहतर प्रयास करने पर मंडल और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं। प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी ने बताया कि उनके स्कूल में 695 छात्र संख्या है।
-
-क्रिकेट और कबड्डी खेल के लिए कोच की नियुक्ति की जाएगी। जल्द ही प्रशिक्षण को शुरू कराएंगे। उसके बाद जिला स्तर पर पीएमश्री विद्यालय की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें