फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नैंसी और अनिकेत पांडेय ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
अनिकेत पांडेय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज के बीएससी जीव विज्ञान (बायोलॉजी) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को घोषित कर दिया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में नैंसी भटनागर ने 8.30 वायजीपीए (ईयरली ग्रेड प्वाइंट एवरेज) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नैंसी देवी व सुजाता चौहान ने क्रमशः 7.90 व 7.80 वायजीपीए के साथ क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ सेमेस्टर में अनिकेत पांडेय ने 8.52 वायजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शताक्षी ने 8.48 वायजीपीए व स्नेहा अवस्थी ने 8.04 वायजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद आदि ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद

अनिकेत पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें