फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिलीवरी बॉय ने की थी बाइक चोरी, पकड़ा गया

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी असलम। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओसीएफ मंदिर के पीछे घेराबंदी कर सिटी कार्ट से चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन

23 जुलाई की शाम रोजा के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी सदर बाजार क्षेत्र के सिटी कार्ट के कर्मचारी अग्निवेश की बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने 25 जुलाई को थाना सदर बाजार में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने दरोगा शिवम अग्रवाल मामले की जांच सौंपी।
जांच के बाद मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मोहम्मद असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। इसमें उसे कम मजदूरी मिलती है। इससे उसके घर का खर्च नहीं चल पाता इसलिए रुपयों के लालच में आकर बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें