फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के नाम रहा नए साल का पहला दिन

Fri, 01 Jan 2016 10:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन शहर में कई स्थानों पर मौजमस्ती का माहौल रहा, इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर खुशियां मनाईं। शाह क्लब में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उद्योगपतियों ने नववर्ष का जश्न मनाया। इस अवसर पर आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने फिल्मी गीत सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। आधी रात के बाद तक चले कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और पुरुषों ने जमकर डांस किया। आतिशबाजी के बीच सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की ओर से एक होटल में हुए कार्यक्रम में खेलों के अलावा गायन प्रतियोगिता भी हुई। इसके पश्चात सदस्यों ने नए सेवाकार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सुमन चंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. गौरव कौशल, माधव खन्ना, अजय शर्मा, सुनीलमूर्ति अंचल, अशोक खन्ना, ज्योति शर्मा, गीता गुप्ता, अनुभा मेहरोत्रा, कंचन खन्ना, बीथिका कपूर, डॉ. आंचल कौशल, डॉ. टीना अग्रवाल, सुनील शर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी गुप्ता के साथ केक काटकर नया साल मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में स्टाफ के सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन

श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, महेंद्र सक्सेना, राम बाबू यादव, सतेंद्र राठौर, अवनीश दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, अवनीश अग्निहोत्री, श्वेता तिवारी, प्रिया श्रीवास्तव, सीमा साहू, प्रेम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
000
स्काउट-गाइड्स ने फूल देकर दीं शुभकामनाएं
बेसिक शिक्षा परिषद के स्काउट्स और गाइड्स ने जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर और जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन के साथ बीएसए राकेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक लेखाधिकारी पीपी सिंह समेत कलक्ट्रेट में अधिकारियों को गुलाब के फूल देकर और सैल्यूट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
000
ट्रेड फेयर में हुए रंगारंग कार्यक्रम
शहीद द्वार मैदान में चल रहे शाहजहांपुर एक्सपो नामक ट्रेड फेयर में भी नए साल का माहौल देखने को मिला। एक ओर नए साल में महिलाओं और पुरुषों ने जरूरत के हिसाब से खरीददारी की, वहीं शाम को हुए रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं ने समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में कश्मीरी शाल, सूट, साड़ियां, जयपुरी रजाइयां, एक्सरसाइज (फिजियोथेरेपी) की मशीनें, श्रृंगार सामग्री, फर्नीचर, परदे, जैकेट, कार्डिगन आदि की बिक्री खूब हुई। व्यवस्था में आमिर सिद्दीकी, साहिल इकबाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें