शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से चैलेंजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में क्राउन क्लब ने एसएस कॉलेज परितेश अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नईम की गेंदबाजी व बल्लेबाजी के दम पर क्राउन क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर परितेश अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्राउन क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 113 रन बनाए। नईम ने 25, मयंक ने 21 व हैदर ने 17 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए परितेश अकादमी 20 ओवर में सभी विकेट होकर 109 रन बना पाई। क्राउन क्लब के गेंदबाज नईम व मयंक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अंपायर रिजवान व देव कुमार थे। स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की।