फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन यात्रा से भक्तिमय हुआ शहर

Sun, 13 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
शोभायात्रा में ‌‌बच्चे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसायटी के तत्वावधान में श्री नानकदेव जी महाराज की जयंती केे उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा कुटिया साहिब से निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता की। कुटिया साहिब से शुरू हुई शोभायात्रा लाल इमली चौराहा, तारीन टिकली, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुई। जगह-जगह कीर्तन यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए कटरा क्षेत्र के विधायक राजेश यादव को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में निकली शोभायात्रा में युवा मुख्य मार्ग पर झाड़ू लगाकर जल का छिड़काव कर रहे थे। पालकी के आगे पंच प्यारे और निहंग साहिब चल रहे थे। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाया और सुख- समृद्धि की कामना की। इस दौरान अतर प्रीति सिंह ने कीर्तन कर निहाल किया। गुरु तेगबहादुर स्कूल के बच्चों ने कीर्तन यात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाई। समापन पर सभी ने लंगर में प्रसाद छका। आयोजन में सोसायटी अध्यक्ष जवाहर सिंह टुटेजा, संयोजक निरंकार सिंह लूथरा, परमजीत सिंह, तजेंद्र सिंह बजाज, मंजीत सिंह ढींगरा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें