फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नगर अयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महानगर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर अयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में महानगर के मोहल्लों में खाली प्लॉटों पर कूड़े के ढ़ेर, फुटपाथ व नालियों में गंदगी मिली। सड़कों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यप्रणाली में सुधार करें, लापरवाही बरतने वाले सफाई निरीक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह सफाई कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। सभी सफाई कर्मचारी सुबह सात से 11 बजे तक अपने निर्धारित बीट में सफाई कार्य करेंगे। सफाई निरीक्षक दोपहर दो से पांच बजे तक प्रतिदिन सफाई कार्य निर्धारित अवधि में कराएंगें। इस अभियान में पार्क मुख्य चौराहे. महापुरुषों की प्रतिमाएं, स्थलों की विशेष सफाई की जाएगी और खुले स्थानों पर एकत्र कूड़े को हटवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सप्ताह के दिन नियत करने के साथ ही नगर निगम सीमा में आने वाले सामुदायिक और सावर्जनिक शौचालयों की नियमित सफाई, खुले में शौच व मूत्र विसर्जन पर रोक लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को बंद कराने के लिए जागरूक अभियान चलाने और दुकान व गोदामों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि डेयरी के पशुओं को खुला छोड़ने, उनका मलमूत्र नालियों में बहाने और आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें