फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उर्स गौस-ए-आजम में गूंजी नात और मनकबत

विज्ञापन
निगोही में उर्स गौस-ए-आजम में तकरीर करते उलमा। संवाद - फोटो : कार के बोनट में घुसा हुआ सांप। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
निगोही। मोहल्ला गौसनगर में चार रोजा उर्स गौस-ए-आजम के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच नात और मनकबत पेश की गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे परचम कुशाई के बाद फातिहाख्वानी की गई। उसके बाद लंगर बांटा गया। इशा की नमाज के बाद तकरीर की गई। शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने अपने संबोधन में सरकार गौस पाक की करामात का विस्तार से जिक्र किया। हाफिज मुकीम ने कुरान पाक की तिलावत की। हाफिज हाशिम कादरी ने गौस पाक की शान में नात और मनकबत पेश की।
विज्ञापन

मौलाना साजिद खान शेरपुरी ने इस्लाम के अरकान पर रोशनी डालते हुए लोगों को गौस पाक के बताए रास्ते चलने की नसीहत दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। इस मौके पर जफर खां, शाहिद हुसैन, नाजिम खान, नदीम खां, इस्लाम खां मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें