फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी संपत्ति जा रही थी, इसलिए पत्नी की हत्या कर दी

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में हत्याआरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। गांव चौहनापुर में अपनी पत्नी पिंकी की हत्या करने के आरोपी पति हरिकांत त्रिपाठी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे घटना के बाद ही घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जिला कारागार जाने से पहले हरिकांत ने संपत्ति के चलते पत्नी पिंकी त्रिपाठी की सिलबट्टे के प्रहार से हत्या करने की बात कुबूल की। उसने बताया कि उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति जा रही थी। पत्नी पिंकी अपने भाई विनीत पांडेय के नाम पर सारी प्रापर्टी करना चाहती थी, इसलिए उसे मार दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात दो बजे 55 वर्षीय दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर हरिकांत और उसकी 38 साल की पत्नी पिंकी त्रिपाठी पूर्णागिरी दर्शन कर लौटीं थीं। सुबह छह बजे उसने घर में बदमाशों द्वारा लूट करने और पिंकी की हत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने खुद को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन अपने बिछे जाल में खुद ही फंस गया। हरिकांत ने पुलिस को पिछले दरवाजे से बदमाशों के आने की कहानी सुनाई।
पुलिस जब अंदर गई तो पिंकी का शव पड़ा था। उसका मुंह कुचला हुआ था। शरीर पर सारे गहने पहने हुए थे। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपने ही बयानों में घिरता चला गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि हरिकांत की पहली पत्नी से दो बच्चे हुए थे। इसके बाद उसने पिंकी से शादी कर ली थी। वह नहीं चाहता था कि पिंकी मां बने और प्रापर्टी का बंटवारा हो।
विज्ञापन

आरोपी बेटों की गिरफ्तारी को टीम गठित
भाई विनीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हरिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बेटों रोहित और राहुल की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। जल्द ही पुलिस की टीम दिल्ली जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें