फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम युवक ने मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्याय न मिलने पर मुस्लिम युवक के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को पूजने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने खेत में बैठकर सीएम की तस्वीर पर तिलक लगाकर पूजन किया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी वसीम अंसारी का खेत जी सर्जिवियर के पीछे स्थित है। वसीम के मुताबिक उसके खेत तक जाने वाले रास्ते को फैक्ट्री मालिक ने दीवार खड़ी कर बंद कर दिया है। विरोध करने पर फैक्ट्री मालिक और उसके बेटों ने हथियार भी लहराए थे और किसानों से मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन ऊंचे रसूख वाले फैक्ट्री मालिक के सामने पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। पुलिस प्रशासन से मदद ना मिलने से परेशान होकर उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि योगी पर उसे पूरा भरोसा है, इसलिए उनकी तस्वीर का पूजन किया। अगली बार वह सीएम आवास के सामने बैठकर योगी की पूजा करेगा।
वही रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि युवक द्वारा जिस चकरोड को खेत तक जाने का रास्ता बताया जा रहा है, वह फैक्ट्री का है। युवक द्वारा मुख्यमंत्री की तस्वीर को पूजने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें