फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में दिनदाहड़े युवती से रुपये समेत बैग लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बदमाश ने मां के साथ बैंक से रुपये निकालकर जा रही युवती का बैग लूटने की कोशिश की। मां-बेटी ने हिम्मत करके लुटेरे को दबोच लिया मगर वह धक्का देकर भाग गया। हालांकि उसकी बाइक मौके पर छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी अर्शी और उनकी मां मंडी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से एक लाख 70 हजार रुपये निकालने के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं। रास्ते में चौकी बेरी मंडी मोड़ पर अपाचे बाइक पर सवार आए बदमाश ने झपट्टा मारकर अर्शी के हाथ से बैग छीनने लगा। मगर अर्शी ने बैग नहीं छोड़ा। दोनों के बीच छीनाझपटी के दौरान बैग सड़क पर गिर गया। बदमाश बाइक खड़ी करके बैग उठाने लगा तो अर्शी और उसकी मां ने बदमाश को पकड़ लिया। इस बीच लोग इकट्ठे होने लगे तो बदमाश ने मां-बेटी को धक्का दे दिया और भाग गया। हड़बड़ी में उसकी बाइक मौके पर छूट गई। पीड़िता अर्शी ने बताया वह अपने मकान बनवाने के लिए रुपये बैंक से निकालकर घर ले जा रही थी। वारदात की सूचना मिलने पर चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
लूट की घटना का प्रयास किया गया था। पर्स व बाइक मिल गई है। मुकदमा लिख लिया गया है। बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। - प्रवीन कुमार सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें