फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईद मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाए मुस्लिम इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार की रात मुस्लिम बहुल इलाके बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। कई जगह पर सजावट करने के साथ जलसा आयोजित किया गया। शाम छह बजे से लाल इमली चौराहा पर सजावट देखने के लिए भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। इसके बाद भीड़ के चलते रास्ता ब्लॉक हो गया। तब पुलिस ने लाल इमली चौराहा और घंटाघर जाने वाले मार्ग पर बड़े बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया। आधी रात तक लोगाें की आवाजाही चलती रही।
विज्ञापन


इस्लाम के बताए रास्ते पर चलें मुसलमान
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर जलसा ईद मिलादुन्नबी का आयोजन फैक्टरी स्टेट स्थित जामा मस्जिद गुलजार में किया गया। जलसे का आगाज कुरआन पाक की तिलावत से हाफिज मोहम्मद यूनुस ने किया। शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने पैगंबर की तालीम पर अमल करने पर जोर दिया। मौलाना नईम उल्ला खां ने तकरीर में कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के पैदाइश की खुशी में जश्न मनाते हुए इस बात का संकल्प लें कि हमारा हर अमल ऐसा हो, जो अल्लाह और पैगंबर को पसंद हो। मदरसा जामिया फातिमा के संस्थापक मौलाना सैयद अहसन मियां ने कहा कि हमें रस्मों को छोड़कर इस्लाम के बताए रास्तों पर चलना चाहिए। हर काम अल्लाह की रजा के लिए करें। ओसीएफ के महाप्रबंधक राजेश वर्मा ने मुबारकबाद दी। इस मौके पर हाफिज रियासत उल्ला, सैयद आले मुस्तफा, शकील अहमद सकलैनी, किश्वर अली, हाजी मुजीब खां, मोहम्मद असलम , तौसीफ रजा ने नात-ए-पाक पेश की। संचालन मौलाना नईम उल्ला खां और आभार सचिव हदीस अली ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें