फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आए बच्चों का विधायक ने कराया म्यूजियम भ्रमण

विज्ञापन
शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय में लगे चित्र के विषय में छात्रों को जानकारी देते विधायक हरिप्रकाश - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने के लिए शाहजहांपुर आए थे। जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सभी बच्चों को आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस उपलब्ध कराई। शाहजहांपुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर में बच्चों को भोजन कराया। इसके बाद बच्चों को कैंट स्थित शहीद संग्रहालय घुमाया।
विज्ञापन

विधायक ने संग्रहालय के अंदर गाइड की भूमिका भी निभाई। उन्होंने बच्चों को उन शहीदों के बारे में बताया जिनकी वजह से वे आज आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। विधायक ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सभी तरह की जानकारी होनी चाहिए तभी उनका सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल, शिवप्रकाश वर्मा, रामबरन सिंह चंदेल, सूरज तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अतुल गुप्ता, अर्पित, नीरज, सुबोध, कैंट उपाध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें