फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में फावड़े से काटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा इलाके के एक युवक ने शराब के लिए अपने दोस्त के खून से हाथ रंग डाले। दोस्त ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो फावड़े से हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। खास बात यह है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट गैर इरादतन हत्या में दर्ज की है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के इंदलपुर कॉलोनी बसंत नगर निवासी सुखविंदर ने बताया कि उनके बड़े भाई 45 वर्षीय जगदीश बिलंदपुर सुंदरपुर रहने वाले कुलविंदर सिंह के फार्म हाउस पर मजदूरी करते थे। कुलविंदर के फार्म हाउस से करीब एक किमी दूर उनके नलकूप के ऊपर बनी कोठरी में जगदीश पत्नी नन्हीं देवी और बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी नन्हीं देवी मूक बधिर हैं। जगदीश और उसी गांव के रहने वाले राकेश कुमार की दोस्ती थी। रामेश अक्सर जगदीश के पास आता जाता था। दोनों साथ बैठकर खाते पीते थे।
मंगलवार 27 अप्रैल की रात जगदीश के पास पहुंचे राकेश ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मगर जगदीश ने रुपये देने से मना कर दिया और वहां से जाने के लिए कह दिया। इस पर राकेश गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। पिता जगदीश को पिटता देख मौके पर मौजूद बेटे हैप्पी और छोटू शोर मचाने लगे। तभी राकेश ने फावड़ा उठाकर जगदीश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जगदीश को लहूलुहान हालत में पड़ा देख आरोपी राकेश मौके से चला गया। जाते समय जगदीश के बच्चों को धमकी दी कि अगर कहीं इस घटना के बारे में बताया तो वह जान से मार देगा।
विज्ञापन

उसके डर की वजह से बच्चे रात भर खामोश बैठे रहे किसी को सूचना नहीं दी। बुधवार सुबह जगदीश बेटे हैप्पी ने गांव जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सुखविंदर व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो जगदीश का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी राकेश के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें