फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनपाल की हत्या में दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव रजाकपुर निवासी धनपाल गंगवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके भाई ने धनपाल के दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर, पुलिस ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की है।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव राजनपुर रोड पर गांव रजाकपुर निवासी 38 वर्षीय धनपाल गंगवार का शव कार के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि धनपाल गंगवार लंबे अरसे से अपने पत्नी-बच्चों के साथ गुड़गांव में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। वह होली पर अपने परिवार के साथ अपने घर आया था। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि भाई परमजीत ने धनपाल के दोस्त गुड़गांव निवासी मुकेश यादव को हत्या का आरोपी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि शनिवार को धनपाल अपनी पत्नी तथा बच्चों को लेकर उसके साथ ई-रिक्शा से बाजार सामान खरीदने गया था। शाम लगभग 5:3 0 बजे उसने अपनी पत्नी तथा बच्चों को भाई के साथ घर वापस भेज दिया और खुद बाजार में रुक गया। देर रात तक धनपाल के न आने पर परिजन ढूंढ़ने निकले तो धनपाल राजनपुर रोड पर एक सेंट्रो कार के नीचे मृत अवस्था में मिले। इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धनपाल के दोस्त मुकेश यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी मुकेश यादव की तलाश की जा रही है। सोमवार को वह पीड़ित के गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। भाई परमजीत ने बताया कि उसकी भाभी मधु को पुलिस रात में ले गई है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। मुकेश का गुड़गांव में उसके घर पर आना-जाना रहता था। वह खाने-पीने की वस्तुएं भी घर पर लाता था। इस बात को लेकर उसके भाई धर्मपाल ने नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें