फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर दो लोगों ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 38 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति को फंदे से लटकता देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शराब का आदी था। सदर थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

परौर। ग्राम परौर के मजरा पकड़िया चौराहे निवासी ध्यान पाल की शादी 20 साल पहले ग्राम कसारी थाना जलालाबाद निवासी संध्या से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक संध्या मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसी के चलते साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना परौर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें