फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव चिलौआ के बंजर क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चिलौआ निवासी के 35 वर्षीय सुरेंद्र रविवार शाम करीब चार बजे अपने एक परिचित के साथ कहीं गए थे, देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पास मालूम किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सुरेंद्र का शव बंजर में एक पानी भरे गड्ढे में पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ा भाई त्रिभुवन परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ली। मृतक के भाई त्रिभुवन ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन जिस हालत में भाई का शव मिला है, उससे हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाइंचार्ज भले ही यह कह रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी, और आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। मसलन जिस गड्ढे में सुरेंद्र का शव मिला उस गड्ढे में पानी काफी कम था और सुरेंद्र का सिर पानी के किनारे पर और शरीर घास पर पड़ा था। भाई त्रिभुवन के अनुसार सुरेंद्र की बाई आंख से खून निकल रहा था। जिस स्थान पर उसका शव पड़ा था वहां अक्सर लोग नहीं जाते हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि वह वहां क्या करने गया? इसका जवाब किसी के पास नहीं था। यही सब हालात हैं जिससे परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
परिजनों के अनुसार सुरेंद्र अविवाहित था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई सुरेश, त्रिभुवन व त्रिलोकी हैं। इसके अलावा दो बहने भी हैं। मृतक की बूढ़ी मां रामपोती बेटे की मौत पर रोते रोते बेहोश हो गई। वहीं अन्य परिजनों का भी बुरा हाल था।
विज्ञापन

युवक का शव पानी के गड्ढे के पास पड़ा मिला। वह किसके साथ घर से निकला था, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवनीश पाल यादव, थाना इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें