फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर निगम ने खाली कराया हॉकी क्लब, निकलवाया सामान

Sun, 19 Mar 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हॉकी क्लब में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट आशीष सिंह व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों ने नजूल की भूमि पर बने हॉकी क्लब पर कब्जा ले लिया है। दुकानों और कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान बाहर निकलवा दिया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से हॉकी क्लब बनाम नगर पालिका के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसमें हॉकी क्लब पक्ष की तरफ से भूमि को अपना बताया गया, लेकिन कोर्ट ने हॉकी क्लब की भूमि को नजूल की भूमि मानते हुए विपक्षी पक्ष का मुकदमा खारिज कर दिया। हालांकि वर्ष 2017 में ही प्रशासन ने नजूल की भूमि पर बने हॉकी क्लब पर कब्जा ले लिया था।
अब विपक्षी पक्ष का दावा कोर्ट से खारिज हो गया है। इसके बाद प्रशासन और नगर निगम द्वारा अपना कब्जा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट आशीष सिंह व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, प्रवर्तन दल व पुलिस बल के साथ हॉकी क्लब पहुंचे। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में हॉकी क्लब की दुकानों व कमरों के ताले तोड़वाए गए और उसमें रखे सामान को बाहर निकलवा दिया। जिनका सामान था, वह ट्रैक्टर ट्रॉली में भरवा कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने नजूल की भूमि मानकर विपक्षी के दावे को खारिज कर दिया है। कमरों व दुकानों के ताले खोलकर उसमें रखे सामान को बाहर निकलवा दिया गया है, जिससे वे लोग अपना सामान ले जा सके, जिनका है। कमरों से घास काटने की मशीन, मेज कुर्सी, पुरानी हॉकी आदि निकली।
इस मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया, नगर निगम के लिपिक अमरदीप, सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

हॉकी क्लब में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट आशीष सिंह व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें