फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रीन रोड में दरारों को गंभीर नहीं मान रहे नगर निगम अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने डीएम से कमेटी गठित कर जांच कराने का किया आग्रह
विज्ञापन

शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई गई ग्रीन रोड में आईं दरारों को नगर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं मान रहे हैं। महापौर अर्चना वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से कमेटी गठित कर जांच कराने का आग्रह किया है।
अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तिराहा तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क बनने के बाद इसमें दरारें आने लगीं। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के मुताबिक थर्ड पार्टी कानपुर आईआईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीसी सड़क के मेटेरियल पर पानी की तराई समय से नहीं होने के कारण हल्की दरारें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये दरारें गंभीर नहीं हैं और मरम्मत से ठीक की जा सकती हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि सीसी रोड की मोटाई 18 इंच है और इसमें करीब एक से डेढ़ इंच तक की मामूली दरारें मिली हैं। मंगलवार को महापौर ने ग्रीन रोड का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर जांच कराने और गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। नगर आयुक्त ने कहा कि डीएम के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
16 अगस्त से छज्जों का होगा ध्वस्तीकरण
नगर आयुक्त ने बताया कि ग्रीन रोड पर 15 लोगों ने दोबारा छज्जे बना लिए हैं। इन्हें बुधवार को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। 15 अगस्त तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाने पर 16 अगस्त से नगर निगम की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें