फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल में बच्चियों से निजी काम कराने के आरोप की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। खनपुरा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चियों से निजी काम कराने और अभद्र व्यवहार के आरोप के मामले में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने मिलकर जांच पूरी कर ली है। अधिकारियों ने बच्चियों, उनके परिजनों और सहायक अध्यापिका के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मोहल्ला नजरपुर निवासी संतोष कुमार ने सहायक अध्यापिका पर उनकी भतीजियों से सिर में जुएं देखने, पैर धुलवाने व दबवाने, अपने बच्चे का डायपर बदलवाने, बाथरूम और कक्षा की सफाई कराने तथा झाड़ू लगवाने जैसे निजी काम कराने का आरोप लगाया था। वहीं शिक्षिका ने भी परिजनों पर अभद्रता, गाली-गलौज और नौकरी छुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। बीईओ के अलावा बीडीओ राजीव गुप्ता और एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने भी विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि रिपोर्ट बीएसए और डीएम को भेजी जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें