फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुद छज्जे तोड़ने पर टली नगर निगम की कार्रवाई

विज्ञापन
मोहनगंज में ग्रीन रोड किनारे अतिक्रमित छज्जे को खुद तोड़ता गृहस्वामी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड पर बाहर निकले छज्जों को गिराने की नगर निगम की कार्रवाई फिलहाल टल गई है। लोगों ने अपने छज्जे खुद तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन एक छज्जा ही टूट पाया था। इसके बाद लोगों ने अपने छज्जे खुद तोड़ने की बात कही। नगर निगम ने उन्हें तीन दिन का समय दिया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से कार्रवाई प्रस्तावित थी। तीन दिनों में अधिकतर लोगों ने अपने छज्जे तोड़ दिए। कुछ लोग बृहस्पतिवार को भी छज्जे तोड़ते नजर आए। नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने ग्रीन रोड का मुआयना कर अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई टाल दी।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने एनाउंस कराकर लोगों को चेतावनी दी कि यदि किसी भवन का छज्जा तय सीमा से बाहर पाया गया तो उसके खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि अधिकतर लोगों ने छज्जे तोड़ लिए हैं। बाकी लोग भी छज्जे तोड़ रहे हैं। इसके बाद नाप कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें