फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर आयुक्त ने चिनौर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार सुबह महानगर क्षेत्र के चिनौर वार्ड सिविल लाइन में स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय सफाई नायक को निर्देश दिए कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। उन्होंने भ्रमण कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन को ही दें। इसके बाद नगर आयुक्त ने लाल इमली चौराहा स्थित रोशनी गोदाम का निरीक्षण किया। समय से कूड़ा वाहन भेजने के संबंधित को निर्देश दिए। नगर आयुक्त से नगर निगम में संचालित कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने शिकायत रजिस्टर देखकर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी व दिलीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें