फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईसीटी प्रतियोगिता में मृदुल और रबजोत कौर बने विजेता

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान ददरौल में विजेताओं को सम्मानित किया। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विजेताओं को बांटे गए प्रमाण पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


शाहजहांपुर। शिक्षा एवं विद्यालयी व्यवस्था में आईसीटी (इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) के प्रयोग को बढ़ावा देने व नवीन तकनीकी विधाओं के प्रयोग से बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मृदुल व रबजोत सिंह विजेता बने।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में हुई प्रतियोगिता में जिले के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से अरविंद कुमार, पूनम देवी, सुमित गुप्ता शामिल रहे। इसमें पुरुष वर्ग में मृदुल श्रीवास्तव संविलियन विद्यालय ददरौल ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

डॉ. राजबहादुर उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहती भावलखेड़ा ने द्वितीय व संदीप कुमार पीएमश्री स्कूल लालपुर बंडा ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह महिला वर्ग में रबजोत कौर प्राथमिक विद्यालय बुझिया पुवायां ने प्रथम, अंबिका श्रीवास्तव संविलियन विद्यालय ददरौल ने द्वितीय व तरन्नुम बी प्राथमिक विद्यालय सौफरी खुटार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी डॉ.राकेश कुमार पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा में आईसीटी का प्रयोग बेहद जरूरी है। डायट प्रवक्ता टीआर गंगवार, तबस्सुम, डॉ. रश्मि लहरी, मोहम्मद लतीफ, नेहा चंदेल, योगेश कुमार दीक्षित, मिट्ठू लाल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें