फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने तिलहर चीनी मिल प्रांगण में लगाई चौपाल

Sun, 17 Jan 2016 11:26 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कृष्णा राज ने तिलहर प्रवास के दौरान चीनी मिल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह उन्होंने कड़ाके की सर्दी में वहीं अलाव जलवाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए चीनी मिल जीएम को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस परिसर में लगी चौपाल में क्षेत्रवासियों ने सांसद को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। इस बीच उन्होंने विकास कार्यों के लिए आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किए। सांसद ने राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही हीलाहवाली पर बताया कि इस विषय को संसद में उन्होंने पूरी गंभीरता से मामला उठाया, जिस पर सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच बैठा दी है। इसके अलावा उन्होंने जनहितकारी मुद्दे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, रोजगार योजना, शिक्षा के सुधार आदि भी उठाए हैं।
सांसद ने कहा कि जिला ही नहीं, पूरा सूबा ही अपराध, लूट, हत्याओं, डकैतियों, बलात्कार आदि से पहचाना जा रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में सुशासन के लिए एकबार फिर भाजपा की सरकार लानी होगी। इसके बाद सांसद कृष्णा राज ने तिलहर विकास खंड के चौदह अन्य गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि सांसद ने दूसरे दिन बिहारीपुर मुडिय़ा, पुरायां, रूजवारी, सरेली, नवदिया, इसर, जमूरी, अजमाबाद, बिरसिंगपुर, समधाना, बरखेड़ा, हवेली, हरकली, हुसैनपुर कबरा आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया, सत्यपाल सिंह चौहान, शिव शर्मा, डॉ. रागिनी सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अवनीश सिंह, दोधराम कुशवाहा, विपिन, डॉ. शिव प्रताप, रश्मि मिश्रा समेत पार्टसी से जुड़े क्षेत्रीय प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी सांसद के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें