ब्लॉक क्षेत्र के गांव उमरहा में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिनी खेल प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को 400 मीटर दौड़ में तालिब खां पहले, पप्पू दूसरे और इमरान तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में फिरोज पहले, मुकीम अहमद दूसरे और सादिक अली तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनीश पहले, फिरोज दूसरेे और मुकीम तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सुहेल पहले, इमरान दूसरे और आकाश तीसरे स्थान पर रहे। चक्का थ्रो में शैलेंद्र सिंह पहले, पवन कुमार दूसरे और नीरज तीसरे स्थान पर रहे। ग्राम प्रधान साजिद खां ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान नदीम बेग, असलम बेग, नादर खां, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।